सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में अज्ञात बदमाशों के द्वारा मनी ट्रांसफर संचालक के साथ लूट का प्रयास किया गया। जब रावली महदूद स्थित फैशन स्टूडियो एंड मनी ट्रांसफर संचालक आशुतोष अपनी दुकान बंद कर अपने घर के लिए जा रहा था तभी पीछे से आए अचानक बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने चौहान मार्केट में आशुतोष को रोक कर बातचीत करने लगे इस दौरान अज्ञात बदमाशों के द्वारा मनी ट्रांसफर संचालक से पैसों का बैग छीनने का प्रयास किया गया जिस में वह नाकामयाब है। इस दौरान बदमाशों के द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए लेकिन बाइक सवार बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। रावली महदूद व्यापार मंडल अध्यक्ष विनीत चौहान ने बताया कि बीते वर्ष पहले भी मनी ट्रांसफर संचालक के साथ इसी तरह की घटना हुई थी जिसमें गोली लगने से मनी ट्रांसफर संचालक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ानी होगी।
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा मनी ट्रांसफर संचालक आशुतोष के साथ लूट करने का प्रयास किया गया ओर इस दौरान हवाई फायरिंग भी की है।उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है और इस मामले में अभी कोई शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है शिकायत पत्र प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी हाल फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…