शिवालिकनगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देर शाम पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान चन्नी का पुतला भी फूंका गया।
आज राजीव शर्मा जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला दहन किया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी जी की सुरक्षा के साथ ना सिर्फ खिलवाड़ किया गया बल्कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा षड्यंत्र कर 20 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पंजाब सीमा से मात्र 10 किलोमीटर दूर सड़क पर भारी खतरे के बीच घेरा और खड़ा होना पड़ा। यह देश के लोकप्रिय एवं देशभक्त प्रधानमंत्री मोदी जी पर आघात करने का भारी षड्यंत्र था लेकिन देश के करोड़ों देशभक्त नागरिकों की दुआएं एवं साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ हैं इसलिए यह षड्यंत्रकारी प्रधानमंत्री मोदी जी का कुछ नहीं बिगाड़ पाए निश्चित ही नीचता एवं देश की सुरक्षा के खिलाफ साजिद की प्रकाशटा कांग्रेस द्वारा की गई है देश की जनता कांग्रेस एवं षड्यंत्रकारीयो को मुंहतोड़ जवाब देगी। पूरा देश और देश का हर वर्ग प्रधानमंत्री जी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है राजीव शर्मा ने गृह मंत्री से मांग की है कि पंजाब में तत्काल राष्ट्रपति शासन लग जाना चाहिए।
मौके पर सभासद रीना तोमर, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, विवेक, कुलदीप, मुकेश, अनिल गुप्ता, विशाल, नितिन, राजेश, खेमचंद, अमरनाथ, अभिलाष सैनी, विवेक वर्मा, रितेश, प्रदीप, पुनीत, चेतन, नरेंद्र आदि कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंका।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…