एसएसपी महोदय द्वारा स्वयं पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर जनता को कोविड के प्रति किया गया जागरूक-
हरिद्वार:–पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा निर्गत आदेश के क्रम मे जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा उत्तराखण्ड में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के तेजी से बढ़ते आकडों एवं नए वेरिएंट ओमीक्रान के तीव्र संकम्रण के दृष्टिगत जनता को जागरुक करते हुए मास्क धारण करने, सोशल डिस्टेन्स बनाये रखने के सम्बन्ध में प्रचार प्रसार किया गया। अभियान का नेतृत्व करते हुए श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं भी क्षेत्र भ्रमण पर रहते हुए आम जनता को जागरूक किया गया। जिन लोगों द्वारा कोविड गाइडलाइंस का पालन नही किया जा रहा है उनके विरुद्ध मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त अवसर पर एसपी सिटी, सी0ओ0सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।



More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…