हरिद्वार की नगर कोतवाली की खड़खड़ी चौकी पुलिस ने जल संस्थान की महिला कर्मचारी के घर हुई लूट का चंद घंटों में ही खुलासा कर लिया है। आरोपी से ढाई लाख के स्वर्ण आभूषण बरामद हुए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के पेयजल विभाग वाटर पंप नंबर 26 में बने सरकारी आवास में रहने वाली महिला कर्मचारी अर्चना देवी पत्नी स्वर्गीय अजय सिंह एक जनवरी को पैतृक गांव गुम्मावाला माजरी थाना कलियर गई थी। दो जनवरी को घर लौटने पर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। साथ ही करीब ढाई लाख के जेवरात गायब मिले। पीड़िता ने घटना की सूचना खड़खड़ी चौकी पुलिस को दी थी। चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जोनी पुत्र स्वर्गीय शनि महाराज निवासी सर्वानंद घाट पुल के नीचे झुग्गी झोपड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी सोने के कंगन, चांदी की पाजेब, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, चांदी का पेंडल, चांदी की लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, नौ चांदी के घुंघरू, लेडीज घड़ी, डायमंड अंगूठी, सोने की अंगूठी, चांदी बिछुआ एवं तीन हजार की रकम बरामद की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, 1.प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र कठैत
2.एसआई विजेंद्र सिंह कुमाईं चौकी प्रभारी खड़खड़ी
3.कॉन्स्टेबल 85 जितेंद्र शाह
4.कॉन्स्टेबल 780 जयदेव सिंह
5.कांस्टेबल256 सुमन डोभाल
कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार,शामिल रहें।


More Stories
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…