हरिद्वार की रानीपुर पुलिस और सीआईयू की टीम ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से नौ बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी चोरी की गई बाइकों को अमरोहा ले जाकर बेचने की फिराक में था। जिसके खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली रानीपुर कैंपस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रहीं थीं। रानीपुर पुलिस एवं सीआईयू ने मुखबिर की सूचना पर रविवार देर रात एक मोटरसाइकिल सवार युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि बाइक चोरी मामलों में शामिल रहा है। आरोपी की निशानदेही पर क्षेत्र से आठ मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी ने स्वयं को अंकित सैनी पुत्र धरमसिंह निवासी थाना हसनपुर जिला अमरोहा यूपी हाल निवासी तिरुपति कालोनी सिडकुल बताया। बताया कि उसके पास काफी चाबियां हैं। जिनकी मदद से वह मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता था। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी सिडकुल की एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्य करता है। वह नशे का भी आदी है। आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, रानीपुर कोतवाली निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई रणजीत तोमर, नरेंद्र सिंह, पंकज ,सतेंद्र यादव, हरवीर, वसीम,दीप गौड़ शामिल रहे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…