प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में स्थिति चिंताजनक बन रही है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना के 310 नए नए मामले मिले हैं। जबकि 111 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत भी हुई है। इधर, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 654 तक पहुंच गई है।
उत्तराखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले चार दिन की बात करें तो ये मामले तेजी से बढ़े हैं। एक जनवरी को कोरोना के 118, दो जनवरी को 259, तीन जनवरी को 189 और आज चार जनवरी को 310 मामले सामने आए हैं। दो जनपद देहरादून और नैनीताल में तो ये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज देहरादून में 192 और नैनीताल में 26 मामले आए हैं। इन जिलों में सक्रिय मामलों की बात करें तो देहरादून में 337 और नैनीताल में 160 सक्रिय मामले हैं। वहीं, अन्य जनपद में भी नए मामले आ रहे हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में ओमिक्रोन के मामले भी आ रहे हैं सामने। इसलिए भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।( रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखे आंकड़े

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,