प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 189 नए मरीज मिले और 104 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 45 हजार 653 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को देहरादून में 71, पौड़ी में 44, यूएस नगर में 22, नैनीताल में 18, हरिद्वार में 12, अल्मोड़ा में नौ, चमोली, चम्पावत, उत्तरकाशी में एक एक जबकि पिथौरागढ़ में छह और टिहरी में चार नए मरीज मिले हैं। विभिन्न जिलों में 104 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हुए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 523 रह गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राज्य की विभिन्न लैब से 15 हजार से अधिक सैंपल की रिपोर्ट आई जबकि 17 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.22 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95.88 प्रतिशत चल रही है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। देहरादून में 236 और नैनीताल में एक्टिव मरीजों की संख्या 140 हो गई है।
प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में ओमिक्रोन के मामले भी आ रहे हैं सामने। इसलिए भीड़भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।(रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…