प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में छह महीने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 200 पार हो गया है। एक दिन में 259 नए संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में फिर से संक्रमितों का ग्राफ बढ़ने लगा है, अब तक प्रदेश में 345464 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
उत्तराखंड में ओमिक्रॉन: सरकार ने लगाया रात्रि कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रभावी
कोरोना की दूसरी लहर थमने के छह माह बाद रविवार को प्रदेश में एक दिन में 200 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 77 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में 15, नैनीताल में 91, पौड़ी में 28, अल्मोड़ा में एक, ऊधमसिंह नगर में 34, टिहरी में पांच, पिथौरागढ़ जिले में आठ संक्रमित मिले हैं।
किशोर-किशोरियों को टीकाकरण को बनेंगे ढाई सौ केंद्र
आज सोमवार से शुरू होने जा रहे किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए हरिद्वार में करीब ढाई सौ केंद्र बनाए जाएंगे। टीकाकरण करने के लिए पहले स्कूल-कॉलेजों में ही केंद्र बनाए जाएंगे। हालांकि, केंद्रों पर स्कूल के बाहर के किशोर-किशोरी भी पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं।
कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद नए चरण का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जनपद भर में एक लाख 65 हजार किशोर-किशोरियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य शासन की ओर से दिया गया है। टीकाकरण करने के टारगेट को शीघ्र पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्कूल-कॉलेजों पर फोकस किया गया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में ओमिक्रोन के मामले भी आ रहे है सामने…इसलिए भीड़भाड़ से बचें मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े…

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,