प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए है उत्तराखंड में शनिवार को छह महीने बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया है। शनिवार को राज्य भर में 118 नए मरीज मिले जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई है। 34 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 367 हो गई है। इससे पहले राज्य में तीन जुलाई को 158 संक्रमित मिले थे। तब से लेकर शनिवार को पहली बार राज्य में एक ही दिन में सौ से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को सबसे अधिक 85 मरीज राजधानी देहरादून में मिले हैं। जबकि हरिद्वार में आठ, नैनीताल और पौड़ी में सात – सात, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में तीन, यूएस नगर में दो और उत्तरकाशी जिले में कोरोना का एक नया मरीज मिला है। राज्य भर में 15 हजार के करीब सैंपलों की ही जांच रिपोर्ट आई जिसमें 118 पॉजिटिव पाए गए हैं।null
जबकि सिर्फ 12 हजार से कुछ कम सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में शनिवार को कोरोना संक्रमण की दर 0.78 प्रतिशत रही है। जबकि मरीजों के ठीक होने की दर धीरे धीरे कम होते हुए 95.94 हो गई है। रानीखेत मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई जिससे कोरोना संक्रमण के बाद राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7419 हो गया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए है। प्रदेश में ओमिक्रोन के मामले भी अब बढ़ने लगे है। भीड़भाड़ से बचें मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें। (रहें सावधान)

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…