हरिद्वार के जिला अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तीन जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रारम्भ करने, आगामी 10 जनवरी से वैक्सीनेशन की डोज लगाने तथा वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज लगाने की वर्तमान में क्या स्थिति है, के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया।
मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि खानपुर में द्वितीय डोज सभी को लग चुकी है। अन्य क्षेत्रों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 जनवरी तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयु वर्ग के बच्चों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चे स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रधानाचार्यों से संपर्क स्थापित करें। जिन बच्चों के पास अपने मोबाइल फोन हैं, वे अपने मोबाइल फोन लाएंगे तथा जिन बच्चों के पास मोबाइल फोन नहीं हैं, वे अपने अभिभावकों का फोन ला सकते हैं। कहा कि इस कार्य में सभी की सहभागिता बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की अंशुल सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. खगेन्द्र कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीएस चतुर्वेदी, एसीएमओ डॉ. एचडी शाक्य, डॉ. कोमल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,