जनपद हरिद्वार में द्रव्य और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए आला अधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने गुरुवार रात चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक की बाइक को सीज कर दिया। युवक खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट से जेल भेज दिया है।
गुरुवार रात पुलिस पुलिस ने चौकी शांतरशाह के निकट चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाइक सवार युवक पुलिस चैकिंग को देखकर भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूरी पर उसको पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक की जेब से स्मैक की पुड़िया बरामद हुई। बहादराबाद पुलिस की सूचना पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारियों (सीओ) की मौजूदगी में स्मैक की माप तोल की गई। थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि इकराम पुत्र अकबर निवासी भारापुर भौरी से 10 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
नाम पुलिस पार्टी-
1-उ0नि0 गजेन्द्र सिंह रावत(थाना-बहादराबाद)
2-का0 596 अंकित कुमार(थाना-बहादराबाद)
3-का0 1150 सुनील चौहान(थाना-बहादराबाद)
4-का0 देशराज (एटीडीएफ सैल हरिद्वार)
5-का0 पूरणदानू (एटीडीएफ सैल हरिद्वार)
6-का0 रियाज (एटीडीएफ सैल हरिद्वार)

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…