प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं अन्य राज्यों की तरह अब उत्तराखंड में भी कोरोना का ग्राफ तेजी से बढऩे लगा है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 88 नए मामले मिले हैं। ये छह माह के भीतर एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले छह जुलाई को राज्य में कोरोना के 89 मामले आए थे। कोरोना की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सक्रिय मामले बढ़कर 302 पहुंच गए हैं। करीब साढ़े तीन माह बाद यह आंकड़ा तीन सौ के पार गया है। यह नए साल के लिए अच्छा संकेत नहीं है। कोरोना संक्रमण दर भी बढ़कर 0.65 प्रतिशत पहुंच गई है। इधर, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में एक मरीज की मौत भी हुई है। वहीं, 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में निजी व सरकारी लैब से 13 हजार 602 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 13 हजार 514 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 11, हरिद्वार में नौ, नैनीताल में आठ, अल्मोड़ा में पांच, पौड़ी में तीन, चंपावत में दो, चमोली व बागेश्वर में एक-एक मरीज मिला है। चार जिलों पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।
राज्य में अब तक कोरोना के 3,45,087 मामले आए हैं। इनमें 3,31,150 (95.96 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। फिलवक्त रुद्रप्रयाग एकमात्र ऐसा जिला है जहां पर कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है। देहरादून में सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक 135 पहुंच गई है। वहीं, नैनीताल में भी 70 सक्रिय मामले हैं। सात जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या 10 से कम है। कोरोना से अब तक राज्य में 7418 मरीजों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं।प्रदेश में ओमिक्रोन के मामले भी आ रहे हैं सामने। भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।(रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…