हरिद्वार स्थित ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दैशिक शास्त्र पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में जब राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा होगा। उस वक्त उत्तराखंड राज्य देश के अग्रणी राज्य में से एक होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश की स्वतंत्रता की व्यवस्था शास्त्र पर आयोजित संवाद कार्यक्रम के लिए आयोजक मंडल का बधायी दी। उन्होंने कहा कि इस संवाद से अवश्य अमृत निकलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी विभागों से दस वर्ष का रोड मैप मांगा है। जिसमें विभाग के राज्य के हर क्षेत्र में विकास के लिए उनके विजन भी लिया गया है। उन्होंने इस रोड मैप के माध्यम से ही हम राज्य को चिकित्सा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे। राम मंदिर निर्माण पर बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में राम मंदिर हिंदुस्तान का ही नहीं दुनिया के नक्शे में प्रमुख स्थान होगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बोद्धिकसत्व कार्यक्रम को चलाकर वैज्ञानिक, पर्यावरणविद्व, शिक्षाविद्व समेत प्रबुद्ध लोगों से भी राज्य के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के लिए राय भी ली जा रही है। आरएसएस क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम ने कहा कि 1947 में देश स्वाधीन हुआ था, स्वतंत्र नहीं हुआ था। लेकिन अब धीरे धीरे भारतीय युवा पीढ़ी की रुचि देश की संस्कृति की ओर बढ़ रही है। जिसको देखकर लग रहा है कि हमारा देश उन सभी कुरीतियों से स्वतंत्र हो रहा है जो कि हमारी संस्कृति के प्रचार और प्रसार में बाधक थे। इस अवसर पर आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. महेश शर्मा, प्रतिकुलपति पतंजलि विश्वविद्यालय प्रो. महावीर अग्रवाल, आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील जोशी, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, डॉ. विनोद कुमार आर्य, डॉ. विशाल गर्ग, भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, सूरेश सुयाल आदि उपस्थित रहे।


More Stories
नशा नस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी,ऑपरेशन प्रहार में कनखल पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा,कब्जे से 7.92 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद
भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना – 2027’ के प्रथम चरण के सफल संचालन को भेल हरिद्वार स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज किया गया शुभारंभ…
उत्तराखंड शासन में पर बड़ा प्रशासनिक फेर बदल। कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया गया बदलाव। 6 आईएएस अधिकारियों को किया गया इधर से उधर। 25 पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में हुआ फेर बदल।