उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने आज प्रदर्शन किया। ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर रिजवी की गिरफ्तारी की मांग की है। मुस्लिम समाज के लोग पूरे मामले को लेकर शहर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह कठैत को भी पद से हटाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों के समझाने बुझाने के करीब तीन घंटे बाद प्रदर्शनकारी एक सप्ताह में गिरफ्तारी न होने पर अगले शुक्रवार को फिर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी देकर वापस लौट गए।
अपनी पुस्तक में की गई अमर्यादित टिप्पणी करने एवं हाल ही में हुई धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने को लेकर वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुस्लिम समाज ने दो मुकदमें दर्ज कराए हुए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद करीब दो बजे के पुल जटवाड़ा पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्र होने लग गए। देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती ही गई। धरने पर बैठे समाज के लोग वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी समेत भड़काऊ भाषण देने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस के जिम्मेदार अफसर खुद ही आरोपियों के साथ फोटो शूट करा रहे थे, ऐसे पुलिस अधिकारियों को भी हटाया जाना चाहिए। जिससे निष्पक्ष जांच हो सके। धरनास्थल पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर जुयाल, कोतवाली प्रभारी चंद्रचंद्राकर नैथानी, एसएसआई नितेश शर्मा मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों में मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी, गुलबहार खान, सलीम, अजमत अल्वी, साकिब, शादाब कुरैशी, तनवीर, कादिर,शमशाद,फिरोज,राशिद, रहमान, नदीम, रहमान,समीर सहित अन्य लोग मौजूद रहें।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…