प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 59 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को कुल 16 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब प्रदेश में 255 एक्टिव केस हो गए हैं।
देहरादून में सर्वाधिक मामले
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को सामने आए नए मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 25, नैनीताल में 12, पिथोरागढ़ और बागेश्वर में दो, हरिद्वार में सात, चमोली और उत्तरकाशी में एक, ऊधमसिंह नगर जिले में नौ मामले शामिल हैं।
उत्तराखंड में ओमिक्रॉन: सरकार ने लगाया रात्रि कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रभावी
लॉकडाउन के दौरान वायु प्रदूषण में खासी वृद्धि
2020 से भारत में शुरू हुई कोविड महामारी के बाद देश भर में लॉकडाउन के दौरान निर्माण, यातायात फैक्टरी, मिलों में काम आदि के लगभग बंद रहने के चलते अधिकांश हिस्सों में वायु प्रदूषण में कमी आई थी, लेकिन नैनीताल स्थित आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के शोध अध्ययन में अब तक की धारणा के बिल्कुल उलट बताया गया कि उत्तर भारत में इस अवधि में वायु प्रदूषण में खासी वृद्धि हुई थी। सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों और डाटा के विश्लेषण से वैज्ञानिकों ने यह निष्कर्ष निकाला है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं प्रदेश में ओमिक्रोन के मामले भी आ रहे हैं सामने भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।(रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,