प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि चार ओमिक्रॉन के मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 28 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। अब प्रदेश में 227 एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 44 नए मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 25, नैनीताल में दस, चमोली में एक, चंपावत में तीन, हरिद्वार में तीन, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला शामिल है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कोई नया मामला पिछले 24 घंटे में सामने नहीं आया है।
उधर, मंगलवार को कोरोना के 28 मरीज स्वस्थ हो गए। उधर, मंगलवार को प्रदेश में 53 हजार 506 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 77 लाख 59 हजार 982 को पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 62 लाख 48 हजार 597 को दोनों डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक 35 लाख 86 हजार 344 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
पिछले दिनों विदेश यात्रा से लौटे देहरादून और हरिद्वार के चार ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। चारों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं प्रदेश में संक्रमण के मामले भी आए सामने भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करें।। (रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…