जनपद हरिद्वार के शहरी और देहात इलाकों में द्रव्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने को आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने चंडीघाट चौकी पर चेकिंग के दौरान बरेली के ड्रग तस्कर को 102 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई स्मेक नए साल की पार्टी के लिए लाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दे बबलू मौर्या निवासी फतेहगंज पश्चिमी बरेली कार यूपी 85 बीएन 340 में आ रहा था। चेकिंग करने पर आरोपी से 102 ग्राम स्मेक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मेक को हरिद्वार-देहरादून में सप्लाई के लिए ले जा रहा था। जहां नए साल की पार्टी में इसका इस्तेमाल होना था। आरोपी ने खुलासा किया कि नशे की खेप का नए साल की पार्टी के लिए देहरादून और हरिद्वार के डीलर्स ने सौदा किया था। जब्त की गई स्मेक की कीमत करीब सात लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
अभियुक्त
बबलू मोर्य पुत्र उमराव लाल निवासी मोहल्ला लोधी थाना फतेहगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश..
बरामदा माल
102 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
थाना प्रभारी श्यामपुर
Anil Chauhan
SI नवीन पुरोहीत
का0 तेजेंद्र
का0 राजवीर (थाना श्यामपुर)
SI विकास रावत
SI उमेश
का0 प्रमोद
का0 दीपक (ADTF)


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…