प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 44 नए मरीज मिले और 28 इलाज के बाद ठीक हुए हैं। इससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 227 रह गई है। मंगलवार को देहरादून जिले में सबसे अधिक 25 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि नैनीताल में दस, हरिद्वार में तीन, चम्पावत में तीन, चमोली में एक, टिहरी और यूएस नगर जिलों में भी एक एक नया मरीज मिला है।
मंगलवार को 14 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई है जबकि 18 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.30 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत के करीब चल रही है। मंगलवार को राज्यभर में 53 हजार से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके की खुराक दी गई हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं।प्रदेश में ओमिक्रोन के मामले भी आ रहे है सामने। इसलिए भीड़भाड़ से बचें मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें। (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…