प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं ओमी क्रोन के भी 3 मामले सामने उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 20 नए मरीज मिले और 35 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए। इससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 213 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को देहरादून में 12, यूएस नगर में पांच, नैनीताल में दो और चम्पावत में एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सोमवार को 16 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि तकरीबन इतने ही सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
एक्टिव मरीजों की संख्या 213 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत चल रहा है। वहीं दूसरी ओर, उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें से दो देहरादून के जबकि एक यमन नागरिक शामिल है। इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या चार हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने सोमवार को बताया कि रुड़की में कोरोना संक्रमित मिले 28 वर्षीय यमन नागरिक में ओमिक्रोन वैरियंट की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमित परिजनों से मिलकर दून लौटे राजपुर रोड निवासी बुजुर्ग दंपती भी ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। इन तीन नए मररीजों के साथ ही राज्य में ओमीक्रोन वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या चार हो गई है। विदित है कि इससे पहले स्कॉटलैंड से दून लौटी युवती में भी ओमिक्रोन की पुष्टि हुई थी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्कॉटलैंड से लौटी दून निवासी युवती के माता-पिता कोरोना संक्रमित है। उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि लंदन से दून आई महिला में ओमीक्रोन वैरिएंट नहीं पाया गया है। महानिदेशक स्वास्थ्य ने बताया कि ओमीक्रोन पॉजिटिव पाए गए सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए है ओमिक्रोन के भी 3 मामले आए सामने। इसलिए भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें(रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…