लक्सर कोतवाली पुलिस और नारकोटिक्स सेल की टीम ने स्मैक तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ठ शुक्रवार की शाम हल्का नम्बर एक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। लादपुर जाने वाले रास्ते पर उन्हें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए।
पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक 24 ग्राम बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आकिल पुत्र मकसूद निवासी लादपुर तथा मेहताब उर्फ सोनू पुत्र हाकम निवासी ग्राम जैनपुर कोतवाली लक्सर बताए। दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिस्ट उपनिरीक्षक नरेन्द्र तोमर लक्ष्मी प्रसाद कांस्टेबल अजीत तोमर अनिल कांस्टेबल नारकोटिक्स सेल रियाज अली व दीपक का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…