देहरादून। बिग ब्रेकिंग :-उत्त्तराखण्ड की राजनीति में भूचाल। कैबिनेट बैठक छोड़कर निकले वन मंत्री डा हरक सिंह रावत चर्चा है डा हरक ने दिया इस्तीफा ?।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे की खबर ने उत्तराखंड की सियासत में खलबली मचा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरक सिंह ने अपनी सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया है। वह कैबिनेट की बैठक को बीच में ही छोड़कर निकल गए। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति नहीं मिलने से वह नाराज हैं। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक थी, जिसमें मंत्री हरक सिंह मौजूद थे। बताते हैं कि कैबिनेट बैठक के दौरान ही हरक सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और गुस्से में बाहर निकल आए। हालांकि अभी खबर की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।
देहरादून- हरक सिंह रावत ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा
कैबिनेट की बैठक के दौरान हरक सिंह रावत हुए नाराज मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा
कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के मामले में स्वीकृति का प्रस्ताव ना लाए जाने से हरक सिंह रावत हुए नाराज
बिग ब्रेकिंग :-
उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा
कैबिनेट बैठक में दिया हरक ने इस्तीफा
रायपुर विधानसभा में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर,
रायपुर से भाजपा के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी दिया विधायकी से इस्तीफा,
काबीना मंत्री हरक सिंह रावत के करीबी मॉने जाते हैं विधायक उमेश शर्मा काऊ

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…