प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 42 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही अस्पतालों व होम आईसोलेशन में रह रहे 34 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 237 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को राजधानी देहरादून में सर्वाधिक 21 नए मरीज मिले हैं।
इसके अलावा पिथौरागढ़ में नौ, नैनीताल में पांच, हरिद्वार और टिहरी में दो -दो जबकि पौड़ी, उत्तरकाशी और यूएस नगर जिले में एक एक नया कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में पांच जिलों में शनिवार को एक भी नया मरीज नहीं मिला है। दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की शनिवार को मौत हो गई जिससे राज्य में मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 7416 हो गई है।
शनिवार को विभिन्न लैब से 15 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 16 हजार से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.27 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत के करीब चल रही है। राज्य में मरीजों की संख्या में होती बढ़ोत्तरी की वजह से देहरादून समेत कुछ जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राज्यभर में शनिवार को 38 हजार के करीब लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए हैं।
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 42 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। फिलहाल 237 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक प्रदेश में 344766 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आठ जिलों में 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
देहरादून में 21, पिथौरागढ़ में नौ, नैनीताल में पांच, हरिद्वार और टिहरी में दो-दो, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में एक-एक नया संक्रमित मिला है। बीते 24 घंटे में 34 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर अब तक 330886 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें रहे।(सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखे आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…