हरिद्वार:–एसपी रेलवे अर्पण यदुवंशी ने लक्सर के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। त्योहारों के दौरान उन्होंने सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
एसपी रेलवे अर्पण यदुवंशी ने अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज अरुणा भारती के साथ रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। एसपी रेलवे ने सभी प्लेटफार्म और स्टेशन क्षेत्र का भ्रमण कर यात्री और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुुओं पर चर्चा की। उन्होंने त्योहारों तथा कोविड 19 के दौरान स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। लक्सर हरिद्वार लाइन पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए।
सीओ रेलवे ने बताया कि रात्रि में ट्रेनों में चलने वाले सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी यात्री के साथ यात्रा के दौरान कोई परेशानी होती है और उसकी वह रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता है तो सुरक्षाकर्मी यात्रियों से चलित एफआईआर स्वीकार कर संबंधित रेलवे थाने और चौकियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए उपलब्ध कराएं।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…