ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने करीब एक लाख रुपये के डेढ़ किलो गांजे के साथ एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
हरिद्वार – हरिद्वार में बढ़ते अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस टीम बनाकर इस अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस टीम ने लाल पुल के पास चेकिंग के दौरान मोहम्मद साजिद उर्फ काली नाम के गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से डेढ़ किलो अवैध गांजा भी बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
ज्वालापुर कोतवाली में तैनात एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगा लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने इसे पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ और तलाशी लेने के बाद इसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आपको बता दे जरायम पेशेवरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार देर रात रेल चौकी प्रभारी एसआई प्रवीन रावत ने रेलवे के लालपुल के पास एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद साजिद उर्फ काली निवासी इंदिरा बस्ती लाल मंदिर बताया। बताया कि बाजार भाव में गांजे की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है। गांजा यहां बेचने की तैयारी थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई प्रवीन रावत, एसआई प्रवीण बिष्ट, कांस्टेबल संजय रावत, आलोक नेगी और गणेश तोमर शामिल रहे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…