डीपीएस रानीपुर में सम्पन्न हुई 29वीं आशुचित्र कला प्रतियोगिता में…
…700 बच्चों ने किया प्रतिभाग…
कला अभिव्यक्ति का वह माध्यम जो बच्चों की कल्पना को उड़ान दे सकता है इसी तथ्य को उजागर करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर पिछले 28 वषों से हरिद्वार क्षेत्र के सभी विद्यालयों को कला की अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करता आ रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिनांक-24 दिसम्बर को दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, हरिद्वार में 29वें अंतर्विद्यालय आशु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए नन्हे मुन्नों सहित सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रंग तूलिकाओं से सुन्दर चित्र बनाकर ‘स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, स्वच्छ हरित ऊर्जा, मेरे सपनों का भारत, भारतीय संस्कृति और विरासत, भारतीय सशस्त्र सेना’ विशयों पर अपनी कल्पना के रंग भरें।
प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा सभीे प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि रंग हमारे जीवन में सकारात्मकता एवं रचनात्मकता भरते है तथा सकारात्मकता एवं रचानात्मकता से जीवन के बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता में आचार्यकुलम, शान्तिकुंज, दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, दौलतपुर, सेंट मेरी सहित 21 स्कूलों के के लगभग 700 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रेप जूनियर से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संयोजन डीपीएस रानीपुर के कला विभाग द्वारा किया गया।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…