प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए उत्तराखंड में कोरोना फिर चिंता बढ़ा रहा है। एक तरफ राज्य में तीन गुना ज्यादा संक्रामक ओमिक्रोन की दस्तक हो चुकी है, वहीं कोरोना के मामले भी कुछ दिन से बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 39 नए मामले आए, जबकि तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के कारण सक्रिय मामले भी बढ़कर दो सौ पार पहुंच गए हैं। फिलवक्त राज्य में 220 सक्रिय मरीज हैं। बागेश्वर, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में कोई सक्रिय मामला नहीं है। जबकि देहरादून में सबसे अधिक 72 व नैनीताल में 38 सक्रिय मामले हैं। चार जिलों में सक्रिय मामले दस से कम हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से पिछले चौबीस घंटे में 17 हजार 524 सैंपल की जाच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 17 हजार 485 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 12 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा देहरादून में 11, नैनीताल में 10, पिथौरागढ़ में चार, पौड़ी व चमोली में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि सात जिलों हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में कोई नया मामला नहीं मिला है।
राज्य में अब तक कोरोना के तीन लाख 44 हजार 697 मामले आए हैं। जिनमें तीन लाख 30 हजार 872 (95.99 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, कोरोना से 7415 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
राज्य में गुरुवार को 953 केंद्रों में 44 हजार 844 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। अब तक 77 लाख 30 हजार 341 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है, जबकि 60 लाख 59 हजार 256 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग के 47 लाख दो हजार 475 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 34 लाख 37 हजार 388 को दोनों खुराक लग चुकी हैं।
प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढने शुरू हो गए हैं भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।(रहे सावधान)
प्रदेश में कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…