हरिद्वार:–लक्सर कोतवाली पुलिस ने हजारो रुपये की 9.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक इलेक्ट्रानिक कांटा और नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा के मुताबिक चेतक पुलिस कर्मी नारायण व गंगा सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि श्री सीमेन्ट से सरदारों के डेरे की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति खड़ा है जो स्मैक बेच रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक जंगल की तरफ भागने लगा। भागते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम असद उर्फ चुंडी पुत्र गुलजार निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से दो हजार रुपये की 9.3 स्मैक बरामद हुई। सूचना पर सीओ बीएस चौहान मौके पर पहुंचे। आरोपी के पास से एक इलेक्ट्रानिक कांटा व स्मैक बेचकर एकत्र की गई दो हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। कोतवाल यशपाल बिष्ठ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…