देहरादून में ओमिक्रोन की दत्तक।कांवली रोड़ निवासी 23 वर्षीय युवती में हुई पुष्टि।8 दिसंबर को स्कॉटलैंड से भारत आई युवती। डीजी हेल्थ ने की ओमिक्रोन की पुष्टि।
कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रान उत्तराखंड भी पहुंच गया है। राजधानी देहरादून में प्रदेश का पहला ओमिक्रान का मामला सामने आया है। देहरादून की कांवली रोड निवासी 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से भारत पहुंची थी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सैंपल की जांच में आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची थी।
11 दिसंबर को युवती ने अपना सैंपल जांच के लिए एसआरएल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया। लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैंपल 12 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद युवती घर पर ही आइसोलेट हो गयी। युवती को जिला आईडीएसपी यूनिट ने 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने और होम आइसोलेशन के कड़े निर्देशों का पालन करने के लिए कहा था। जिला सर्विलांस इकाई द्वारा युवती की निरंतर निगरानी की जा रही है और उसके माता-पिता का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया है।
देहरादून में ओमिक्रोन की दत्तक।कांवली रोड़ निवासी 23 वर्षीय युवक्ति में हुई पुष्टि।8 दिसंबर को स्कॉटलैंड से भारत आई युवक्ति।डीजी हेल्थ ने की ओमिक्रोन की पुष्टि।।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…