हरिद्वार की नगर कोतवाली क्षेत्र की दीनदयाल पार्किंग में चालक को नशीला लड्डू खिलाकर कार और अन्य सामान लूटकर फरार होने वाले जहरखुरान गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। जबकि दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
पुलिस के मुताबिक आदर्श कुमार गुप्ता पुत्र वीरेंद्र नाथ गुप्ता निवासी कैलाश अपार्टमेंट प्लाट नंबर 45 आईपी एक्सटेंशन पड़पड़गंज दिल्ली ने एक दिसंबर को नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि 20 नंवबर को दीनदयाल पार्किंग में अज्ञात व्यक्ति ने उनके चालक को नशीला लड्डू खिलाकर बेहाश कर दिया। इसके बाद उनकी कार, मोबाइल, पर्स और अन्य दस्तावेज लूटने के बाद भाग गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी खंगालने हुए पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपी के स्क्रेच के जरिये मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सर्वेश पुत्र शिवराम निवासी झिवाना रोड थाना टपूकड़ा, अलवर राजस्थान, मुन्ना खान पुत्र असगर अली निवासी शहदपुर थाना मलावन एटा जिला एटा उत्तर प्रदेश हाल गोला कुआं लेखंड बी 546 ओखला नई दिल्ली को इंडस्ट्रियल एरिया बस अड्डा सर्विस यार्ड के पास वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया है। जबकि फरार आरोपी मनीष पुत्र शिवराम निवासी अलवर राजस्थान व तस्लीम की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई अंशुल अग्रवाल, कांस्टेबल शिवराम शर्मा, अनिल कंडारी,मुकेश चौहान,शशिकांत शामिल रहे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…