खानपुर थाना की पुलिस ने फाइनेंस कर्मियों से कैश लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक शातिर को हथियार के साथ किया गिरफ्तार…..

फाइनेंस कर्मियों को निशाना बनाकर लूट को अंजाम देने वाला शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार चार फरार

खानपुर थाना की पुलिस टीम ने फाइनेंस कर्मियों से कैश लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक शातिर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान खानपुर थाना के गांव खानपुर निवासी फिरोज के पुत्र अखलाक के रुप में हुई है। उसके पास से एक देसी कट्टा, कारतूस व लूटी गई राशि मे से एक हजार रुपये की नगदी पीड़ित का पर्स आधार कार्ड फ़ोटो बरामद हुई।

बुधवार को डीएसपी बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित एक संगठित गिरोह का सदस्य है। खानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगो को निशाना बनाते हुए कैश लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार आरोपित ने उक्त घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकारी है। साथ ही अपने सहयोगी खानपुर थाना क्षेत्र के रोहित उर्फ बिल्ला पुत्र भवर सिंह हर्ष उर्फ छंगा पुत्र सुशील ग्राम सढौली नकुड़ सहारनपुर विक्रांत पुत्र संजय इस्माइलपुर शामली दीपक पुत्र नामालूम निवासी रायसी कोतवाली लक्सर का नाम भी उजागर किया है। वह लूटपाट की घटनाओं में इसकी मदद करता था। बुधवार को खानपुर थाना क्षेत्र के डीएसरोलिंग मिल के पास से पुलिस ने हथियार के साथ फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि बताया कि खानपुर थाना में फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की घटनाओं में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम बनाई गई थी।मंगलवार को शाम गुप्त सूचना मिली की आरोपित उक्त स्थल के पास है। इसके बाद खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम ने उक्त स्थल की घेराबंदी करते हुए आरोपित को रंगे हाथ हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने फाइनेन्स कर्मियों से हुई लूट में सहयोगियों की साथ संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर खानपुर थाना क्षेत्र से लूट की सामग्री भी बरामद हुई है। छापेमारी दल में खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा उपनिरीक्षक नवीन चौहान राजकुमार कांस्टेबल राजीव कुमार विक्रम गोविन्द सुधीर धर्मवीर आदि पुलिस के जवान मौजूद रहे।

You may have missed