हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू कि टीम ने क्षेत्र के सीतापुर अण्डर पास के समीप स्थित सहकारी बैंक में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस तथा आल्टो कार बरामद हुई है।
दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फर नगर के रहने वाले हैं। एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
ज्वालापुर कोतवली प्रभारी चन्द्र चन्द्राकर नैथानी ने बताया कि बीती 12 दिसम्बर को बैंक प्रबंधक ने रोशनदान की जाली तोड़कर घुसे अज्ञात चारों द्वारा मॉडम व राउटर चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस व सीआईयू की टीमों को चोरों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। घटना के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान घटनास्थल के
आसपास एक काले रंग की आल्टो कार की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसकी तलाश तेज की गयी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार सीसीटीवी फुटेज में दिखी कार को रेगुलेटर पुल के पास पकड़ लिया। कार में सवार लोगों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अजीमखान व शेरखान निवासी पुरकाजी मुजफ़फ़र नगर बताए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी ललित निवासी नया गांव बुलन्दशहर यूपी के साथ मिलकर चोरी वारदात को अंजाम दिया था। उनका इरादा बैंक के स्ट्रांग रूप में घुसने का था। लेकिन कामयाब नहीं हो पाने पर मॉडम व राउटर आदि सामान को डीवीआर समझकर चोरी कर फरार हो गए थे। जिसे वापस जाते समय रास्ते में फेंक दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। शेरखान के खिलाफ हरिद्वार व यूपी के मु.नगर जनपद के कई थानों में केस दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार
कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, चंद्र चंद्राकर नैथानी प्रभारी कोतवाली ज्वालापुर। नितेश शर्मा एसएसआई कोतवाली ज्वालापुर। संजीत कंडारी उप निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर। कॉन्स्टेबल प्रेम, निर्मल,पंकज शर्मा,हेमंत,कृष्णा,कृषणा, जसवीर, सीआईयू की टीम से, नरेंद्र बिष्ट प्रभारी सीआईयू हरिद्वार। कांस्टेबल हरवीर सिंह,पदम,विवेक शामिल रहे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…