प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इसके साथ ही एक मरीज की मौत हुई है। वहीं सोमवार को आठ कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून में सात, हरिद्वार में तीन और ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला सामने आया है। अब प्रदेश में कोविड के 170 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 75 देहरादून की है।
चार दिन पहले होटल में ठहरे यमन के नागरिक में हुई थी कोरोना की पुष्टि
रुड़की में चार दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले यमन के नागरिक के संपर्क में आए फार्मा कंपनी के 18 लोगों की कोरोना जांच की गई है। वहीं, दो दिन पहले होटल कर्मियों के लिए गए सैंपलों में सबकी रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
16 दिसंबर को यमन से आए तीन लोग किशनपुर स्थित होमटेल होटल में ठहरे थे। होटल प्रबंधक ने उनका कोरोना टेस्ट कराया तो एक विदेशी संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल के पूरे स्टाफ की कोरोना जांच की थी। साथ ही संक्रमित के साथ ही अन्य दोनों विदेशी नागरिकों के साथ पूरे होटल स्टाफ को क्वारंटीन कर होटल सील कर दिया था।
प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।(रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े…

More Stories
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,
New st. Thomas Academy Roshnabad का कक्षा 10वीं का सीबीएसई बोर्ड 2025-2026 का परिणाम हुआ घोषित, छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रोशन…प्रबंधक राहुल पाल और समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों दी शुभकामनाएं…देखें लिस्ट…