हरिद्वार। ग्राम्य विकास विभाग मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने सोमवार को मेडिकल काॅलेज ग्राउण्ड, जगजीतपुर में 20 से 29 दिसम्बर,2021 तक जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सौजन्य से आयोजित ’’राष्ट्रीय सरस मेले’’ का दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।
ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के उत्पाद कंपनियों से बेहतर हैं। लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में उत्पादों को अच्छा बाजार नहीं मिल पा रहा है।
मेडिकल कॉलेज गाउंड में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेल में मुख्य अतिथि मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में यूएस नगर के बाद हरिद्वार में राष्ट्रीय सरस मेला आयोजित किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि जिले स्तर के साथ ही अन्य स्थानों पर स्वयं सहायता समूह के लिए कार्यक्रम आयोजित कर उनके उत्पादों को बाजार में लाया जाए। जिससे स्वदेशी उत्पादों को बाजार में अच्छा स्थान मिल सके। लोगों को चाहिए कि वह स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का प्रयोग करें। जिससे कि स्वयं सहायता समूहों को रोजगार मिल सके। इस अवसर पर सीडीओ सौरभ गहवार, भाजपा के जिला मंत्री आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, शेषराज सैनी, नाथीराम चौधरी, स्वर्ण चौहान, मधु शर्मा, अंकित चौहान, शुभम सैनी आदि मौजूद थे।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पिथौरागढ़, चम्पावत तथा चमोली आदि सुदूर क्षेत्रों की महिलायें भी अपने-अपने उत्पादों के साथ इस मेले में भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई महिलायें अभूतपूर्व करके दिखायेंगी। उन्होंने कहा कि सरस मेले के दौरान सभी को कुछ न कुछ सीखने को जरूर मिलेगा तथा एक नये विश्वास का भी प्रादूर्भाव होगा।



More Stories
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,
New st. Thomas Academy Roshnabad का कक्षा 10वीं का सीबीएसई बोर्ड 2025-2026 का परिणाम हुआ घोषित, छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रोशन…प्रबंधक राहुल पाल और समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों दी शुभकामनाएं…देखें लिस्ट…