प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इसके साथ ही एक मरीज की मौत हुई है। वहीं सोमवार को आठ कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून में सात, हरिद्वार में तीन और ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला सामने आया है। अब प्रदेश में कोविड के 170 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 75 देहरादून की है।
चार दिन पहले होटल में ठहरे यमन के नागरिक में हुई थी कोरोना की पुष्टि
रुड़की में चार दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले यमन के नागरिक के संपर्क में आए फार्मा कंपनी के 18 लोगों की कोरोना जांच की गई है। वहीं, दो दिन पहले होटल कर्मियों के लिए गए सैंपलों में सबकी रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
16 दिसंबर को यमन से आए तीन लोग किशनपुर स्थित होमटेल होटल में ठहरे थे। होटल प्रबंधक ने उनका कोरोना टेस्ट कराया तो एक विदेशी संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल के पूरे स्टाफ की कोरोना जांच की थी। साथ ही संक्रमित के साथ ही अन्य दोनों विदेशी नागरिकों के साथ पूरे होटल स्टाफ को क्वारंटीन कर होटल सील कर दिया था।
प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।(रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोनावायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े।

More Stories
SMAU Chambers’ और ‘Water Today’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘हरिद्वार इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’, कार्यक्रम में उद्योग जगत ने जल संरक्षण के प्रति दृढ़ लिया संकल्प….
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,