प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में लापरवाही के बीच फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। पिछले 11 दिनों में राज्य में 187 मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले और 14 ठीक हुए। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 44 हजार 471 हो गई है। जबकि राज्य में अब 139 एक्टिव मरीज रहे गए हैं।
इनमें एक दिसंबर को सर्वाधिक 53 मरीज सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में ही 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 15 मरीज देहरादून में मिले हैं। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। दूसरी तरफ लोगों की लापरवाही के कारण कोविड संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है।null
उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार 11 दिसंबर को राज्य में 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बात पिछले 11 दिनों की करें तो 10 दिसंबर को 10, 09 दिसंबर को नौ, आठ दिसंबर को 17, सात दिसंबर को 21, छह दिसंबर को 11, पांच दिसंबर को आठ, चार दिसंबर को 10, तीन दिसंबर को 10, दो दिसंबर को 17 और एक दिसंबर को सर्वाधिक 53 मामले सामने आए थे।
प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।(रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…