हरिद्वार:–तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत के शहीद होने के बाद पूरे देश मे शोक की लहर है। तमाम राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों द्वारा इस हादसे में हुए सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में हरिद्वार के हरि आश्रय नगर के वासियों ने साथ मिल कर हरी आश्रय नगर में सभी शहीदों की पुष्पांजलि अर्पित कर केंडल मार्च निकालकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।साथ ही शहीदों की आत्मशांति की कामना की।
इस दौरान समाजसेवी मोनू त्यागी ने कहा कि जनरल बिपिन सिंह रावत ने जो देश सेवा की है उसे कभी भुलाया नही जा सकता। उनका अचानक ऐसे चले जाना पूरे देश को दुःखी कर रहा पूरे भारत देश को ये ऐसी क्षति पहुँची है जिसको कभी पूरक नही किया जा सकता। हम सभी शहीदों की आत्मा कि शांति के लिए भगवान से कामना करते है।
केंडल मार्च में मोनू त्यागी, आदर्श बिष्ट, सचिन त्यागी, विवेक त्यागी, नितिन शर्मा, विनोद त्यागी, चंदन जी, अक्षय जी, अक्षित जी, संदीप जी, वह समस्त कॉलोनी वासी सम्मिलित रहे।




More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…