दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर ने जीता राष्ट्रीय ग्रीहा अवार्ड 2021
पुरे उत्तराखण्ड एवं हरिद्वार के लिए अत्यन्त ही गौरव एवं हर्ष का विषय है कि नवीन एवं नवीनीकरण उर्जा मंत्रालय भारत सरकार एवं टेरी द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए सर्वे एवं आवेदन के अन्तर्गत पूरे भारत से चुने गए 5 विद्यालयों में से सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण एवं विद्यालय प्रबंधन के आधार पर दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर को प्रथम रनरअप पुरस्कार एवं ग्रीह एग्जाम्पलरी परफोरमेंस अवार्ड से नवाजा गया है।
दिल्ली के इण्डिया हेबीटेट सेंटर में एक भव्य कार्यक्रम में केन्द्रीय वन, पर्यायवरण एवं श्रम मंत्री माननीय श्री भुपेन्द्र यादव ने प्रधानाचार्य डा अनुपम जग्गा को अवार्ड देकर सम्मानित किया।
इस अवसर प्रधानाचार्य डॉ अनुपम जग्गा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा डीपीएस रानीपुर प्रत्येक श्रेत्र में अपनी उत्कृष्ठ प्रदर्शन एवं गुणवत्ता के लिए कृृतसंकल्प है उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर डीपीएस रानीपुर की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं डीपीएस प्रबंध समिति के साथ साथ पूरे हरिद्वारवासियों को बधाई दी है।


More Stories
SMAU Chambers’ और ‘Water Today’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘हरिद्वार इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’, कार्यक्रम में उद्योग जगत ने जल संरक्षण के प्रति दृढ़ लिया संकल्प….
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,