प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। रविवार को 27 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 141 हो गई है।

केवल सात जिलों में मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को सात जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। चंपाचत, हरिद्वार और उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून में सबसे ज्यादा छह, नैनीताल में चार व रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर जिले में दो-दो  संक्रमित मिले हैं।


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344459 हो गई है। इनमें से 330730 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

प्रदेश में संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं भीड़ भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। (रहे सावधान)

प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखे आंकड़े

You may have missed