उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 2022 विधान सभा को लेकर दोनों प्रदेशों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है। इसे लेकर दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच रविवार को हुई बैठक में अपराधियों की जानकारी साझा करने, संयुक्त चेकिग और शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर सहमति बनी। तय किया गया कि दो साल पहले जिस तरह दोनों राज्यों में जहरीली शराब से व्यक्तियों की मौत हुई थी, उसकी पुनरावृत्ति न हो। साथ ही बार्डर के पास शराब का भंडारण और वितरण न होना सुनिश्चित करने की बात कही गई।
रविवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की परिसर स्थित एनसी निगम गेस्ट हाउस में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के जिलास्तर के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक में चुनाव के दौरान अपराधियों की लोकेशन साझा करने की बात कही गई, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। साथ ही शराब की संवेदनशील दुकानों की सूची बनाने और शराब की बिक्री के कूपन और टोकन देने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर कार्रवाई की बात पर सहमति बनी। साथ ही जिलाबदर अपराधियों पर नजर रखने की बात तय हुई ताकि ऐसे अपराधी बार्डर के पास ठिकाना न बना सकें। ऐसे अपराधियों का सत्यापन कर जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा संयुक्त चेकिग पर भी मंथन हुआ। अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस और प्रशासन के अधिकारी समन्वय बनाए रखें ताकि किसी तरह की स्थिति से निपटा जा सके।
इस मौके पर हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत, उप्र के जिला सहारनपुर के डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, अपर जिलाधिकारी हरिद्वार पीएल शाह, एसपी देहात हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल, अपर जिलाधिकारी सहारनपुर अर्चना द्विवेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरीश रावत, एएसडीएम रुड़की विजयनाथ शुक्ला आदि शामिल रहे।
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 2022 विधान सभा चुनाव को लेकर दोनों प्रदेश पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की आयोजित बैठक में…अपराधियों की जानकारी साझा करने, संयुक्त चेकिग और शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर बनी सहमति…


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…