हरिद्वार के थाना भगवानपुर पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह से जुड़े 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की है।सभी को कोर्ट में पैश कर जेल भेज दिया है।
शनिवार को सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने भगवानपुर थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि पिछले दिनों भगवानपुर, कलियर और पथरी क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। एसएसपी ने बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर एसओ भगवानपुर पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। सीओ ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस खानपुर चौक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोक लिया और कागज दिखाने को कहा। युवक कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। साथ ही बताया कि उन्होंने छह और बाइकें चोरी की हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर रुड़की स्थित ईदगाह कालोनी के पास झाड़ियों से बाइकें बरामद कर लीं। सीओ ने बताया कि मेहराज खान निवासी ग्राम बघरा, थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर, इस्माइल व साहिल निवासी गांच जौरासी जबरदस्त, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों यूपी और उत्तराखंड से बाइक चोरी करते थे।सीओ ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
पुलिस टीम में एसओ पीडी भट्ट, एसआई आशीष शर्मा, राजकुमार समेत सिपाही बबलू खान, ललित कुमार, भूपेंद्र सिंह, रविदत्त, विनोद कुंडलिया, सुधीर चौधरी, लाल सिंह आदि शामिल थे।



More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…