एतिहासिक होगी मोदी की रैली,जुटेंगे लाखों लोग : कौशिक
देहरादून 26 नवम्बर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर को होने वाली रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और रैली में लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है। प्रदेश मुख्यालय में तैयारियों को लेकर
आयोजित बैठक में तीन जिलों हरिद्वार , देहरादून, देहरादून महानगर के जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों ने शिरकत की।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि स्थान चयन को लेकर प्रशासन से वार्ता चल रही है और जल्दी ही स्थल चयन किया जाएगा। यह रैली ऐतिहासिक और महारैली होगी और इसे लेकर जनता तथा भाजपा कार्यकर्त्ताओं में अपार उत्साह है। इसके पीछे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उतराखंड के विकास के लिए ऐतिहासिक विकास कार्य रहे है। मोदी जी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव भी रहा है। इस दौरान अन्य कर्यकर्मो की रूप रेखा पर भी विचार किया जा रहा है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संग़ठन श्री अजेय ने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए आज से ही प्रचार प्रसार में जुट जाने का आह्वाहन करते हुए कहा कि रैली में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा।इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक मोदी जी की सभा मैं अधिकतम संख्या मैं पहुचने पर जोर देने को कहा। इस अवसर पर महामंत्री प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र भंडारी, श्री कुलदीप कुमार पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री श्री यतिश्वरानंद, श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री हरबंस कपूर, सहदेव पुण्डीर, श्री उमेश शर्मा काऊ, जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर, श्री सीता राम भट्ट जिलाध्यक्ष हरिद्वार डॉ जयपाल सिंह चौहान सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.


More Stories
SMAU Chambers’ और ‘Water Today’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘हरिद्वार इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’, कार्यक्रम में उद्योग जगत ने जल संरक्षण के प्रति दृढ़ लिया संकल्प….
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,