मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी की अगुवाई में लोग एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी की अनुपस्थिति में एसपी अपराध प्रदीप रॉय से मुलाकात कर लोगों ने आरोपी वसीम रिजवी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में फंसे यूपी के पूर्व शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवनी की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को देहरादून से मुस्लिम सेवा संगठन के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने एसपी अपराध पीके राय से मुलाकात कर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। चेताया कि 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी न होने पर हरिद्वार आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के काफिले को रोका जाएगा।
मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी की अगुवाई में लोग एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी की अनुपस्थिति में एसपी अपराध प्रदीप रॉय से मुलाकात कर लोगों ने आरोपी वसीम रिजवी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर देशभर के मुस्लिम समुदाय के लोग गुस्से में हैं। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से मुस्लिम समुदाय की नाराजगी बढ़ती जा रही है। चेताया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। चेतावनी दी कि गिरफ्तारी न होने पर यहां आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के काफिले को भी रोका जाएगा।
खबर रोशनाबाद पुलिस कार्यालय से जहां आज दिनांक 26 नवंबर दिन शुक्रवार को मुस्लिम संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय एसपी क्राइम से मुलाकात कर मांग की है मुस्लिम सेवा संगठन (हरिद्वार व देहरादून) पानी टैंकर लगभग 50 कार्यकर्ता अध्यक्ष नईम कुरैशी मसूरी अध्यक्ष अकरम खान हरिद्वार संयोजक मोनिस मौलाना आरिफ , मंगलौर अध्यक्ष तारिक काजमी ) आदि के साथ अनेकों संगठन के कार्यकर्ता पुलिस कार्यालय रोशनाबाद पहुंचे जिन्होंने sp crime से मुलाकात की। संगठन के लोगों का इनका कहना था- की आरोपी वसीम (जिसके खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है) को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उस पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए सजा दी जाए संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें वसीम की गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन चाहिए क्योंकि आरोपी को सजा मिलेगी तो अन्य अपराधियों को इस बात से सबक मिलेगा और अपराध पर अंकुश लग सकेगा


More Stories
SMAU Chambers’ और ‘Water Today’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘हरिद्वार इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’, कार्यक्रम में उद्योग जगत ने जल संरक्षण के प्रति दृढ़ लिया संकल्प….
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,