पथरी वन क्षेत्र के ऐथल गांव के पास एक गुलदार आबादी क्षेत्र में घुस गया। जिससे ग्रामीणों के बीच गुलदार को लेकर अफरा-तफरी मची हुई थी। गुलदार मैदानी क्षेत्र होने के कारण बस्ती की ओर भाग आया। जो गांव के पास में ही था।
वन विभाग एवं ग्रामीणों ने विगत दिवस से गुलदार को पकड़ने का प्रयास करने के बाद शनिवार को वन विभाग को गुलदार को जाल में पकड़ने के बाद पिंजरे में बंद कर दिया। वन विभाग ने रेस्क्यू कर भेजा गया।वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नौडियाल ने बताया कि ऐथल के ग्रामीणों ने विगत दिवस सूचना दी कि गांव के पास एक गुलदार आया है। जिसकी सूचना पर प्रशासन की टीम एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य कर गुलदार को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि गुलदार रेस्क्यू कर ले जाया गया है। वन विभाग की टीम में रेंजर दिनेश नौडियाल तथा वनकर्मी आदि मौजूद थे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…