हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में शराब पीकर देर रात के समय खड्डा पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे हरियाणा के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान युवकों की कार से पुलिस ने देसी पिस्टल व चाकू भी बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
कार से देसी पिस्टल व चाकू बरामद
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक गुरुवार की देर रात 10 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर रोडीबेल वाला चौकी क्षेत्र में स्थित खड्डा पार्किंग में कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं। बताया गया कि उक्त युवक गलत दिशा में वाहन चला रहे थे। पार्किंग कर्मचारी ने उन्हें रोका तो उनक युवकों ने उस पर चाकू से हमला भी किया।
जिसके बाद चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान उनकी कार की तलाशी ली गई तो कार से देसी पिस्टल व चाकू भी बरामद हुआ।
आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज
पूछताछ के दौरान आरोपी युवकों ने अपना नाम रॉकी कुमार निवासी गांव भैसूरकलां जिला रोहतक, विकास शर्मा व विशाल निवासी गांव खटकर थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा बताया। पुलिस ने देसी पिस्टल रखने के मामले में रॉकी व चाकू रखने के संबंध में विशाल कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं आरोपी युवकों की कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, राकेन्द्र सिंह कठैत प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली। अरविन्द रतूडी वरिष्ठ उपनिरीक्षक नगर कोतवाली। सन्तोष सेमवाल उपनिरीक्षक । अंशुल अग्रवाल उपनिरीक्षक।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…