प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए उत्तराखंड में रविवार को 29 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। पिछले 24 घंटों में 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। अब राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 177 हो गई है।
आठ जिलों में एक भी मरीज नहीं
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को आठ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में छह, उत्तरकाशी जिले में एक, देहरादून में 18, नैनीताल और हरिद्वार में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।
संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344043 हो गई है। इनमें से 330304 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7403 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत दर्ज की गई है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…