हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में द्रव्य और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी की रोकथाम को आला अधिकारी के निर्देश चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने 7.30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेहरू युवा केंद्र के पास शिवम निवासी मोहल्ला कोटरवान ज्वालापुर से पूछताछ की। इस दौरान उसके कब्जे से 7.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस टीम में,रेल चौकी प्रभारी दिलबर कंडारी, कांस्टेबल कुलानंद, संजय रावत, अमित गौड और नारकोटिक्स सेल से सिपाही रियाज अली शामिल रहे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…