हरिद्वार की ज्वालापुर क्षेत्र में देर शाम चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए चेन स्नैचर्स ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू के हत्थे चढ़ गये। चंद घंटों में ही उन्हें पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चैन बरामद हुई है।धीरवाली बैरियर के पास चेकिंग के दौरान चैन स्नेचिंग की घटना कारित करने वाले दोनों अभियुक्तों को मय सोने की चैन , और घटना में प्रयुक्त 220 पल्सर के साथ गिरफ्तार किया है।
आपको बता दे कल 1 नवंबर 2021 को वादी पंकज बंसल निवासी पुलिस चौकी खड़खड़ी के सामने कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार* ने कोतवाली ज्वालापुर में आकर तहरीर दी कि शाम को वह अपनी पत्नी के साथ ज्वालापुर से दीपावली की खरीददारी करके स्कूटर से वापस अपने घर जा रहे थे जैसे ही वह सेक्टर 2 से आगे नेहरू युवा केंद्र के सामने पहुंचे तो पीछे से दो अज्ञात लड़कों ने तेजी से चल रही पल्सर 220 मोटरसाइकिल से आकर वादी पंकज बंसल की धर्मपत्नी के गले से चेन छीन कर भगत सिंह चौक की तरफ भाग गए । इस पर वादी की द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई । पुलिस टीमों द्वारा तत्काल सुराग रसी पतारसी करते हुए घटना स्थल के आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए । पुलिस टीम द्वारा रात भर चेकिंग अभियान चलाकर उपरोक्त घटना की गंभीरता और आगामी त्यौहार के सुरक्षात्मक दृष्टिगत पहलुओं को देखते हुए अभियुक्तो की तलाश की गई । इसी क्रम में आज कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
नाम पता अभियुक्त
(1) विशाल कुमार सैनी पुत्र नरेश कुमार सैनी निवासी डोसनी कोतवाली लक्षण जिला हरिद्वार हाल निवासी नवोदय नगर थाना सिडकुल हरिद्वार
(2) नितिन पुत्र विक्रम निवासी ग्राम पीपलहेड़ा थाना तितावी मुजफ्फरनगर हाल निवासी नवोदय नगर सिडकुल हरिद्वार बरामदगी,एक सोने की चैन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर 220 (UK08AX1536) पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक चंद्र चंद्राकर नैथानी ज्वालापुर
एसएसआई नितेश शर्मा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
उपनिरीक्षक दीपक चौधरी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।कॉन्स्टेबल हेमंत,कृष्णा,देवेंद्र,गंभीर तोमर शमिल रहे।


More Stories
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…