हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तीन ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र के सुमननगर निवासी फैक्ट्रीकर्मी गौतम कुमार के घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने एक आरोपी 25 अक्टूबर को एक आरोपी हसनैन उर्फ भूरा निवासी ग्राम गढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
तब उसके कब्जे से एक जोड़ी कुंडल, चार कड़े, दो ब्रेसलेट बरामद हुए थे। पूछताछ में सामने आया था कि उसने अपने साथी अलीनवाज उर्फ माज निवासी ग्राम गढ़ के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई थी। बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी अली नवाज उर्फ माज निवासी ग्राम गढ़ रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से तीन ग्राम स्मैक भी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तअली नवाज उर्फ माज पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी ग्राम गढ थाना रानीपुर हरिद्वार ।
बरामदगी का विवरण03 ग्राम स्मैक नाजायज
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास धारा 380, 411 भादवि कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
2- धारा 08, 21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ,प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा कोतवाली रानीपुर हरिद्वार ।
उ0नि0 प्रमोद नेगी प्र0 चौकी सुमननगर, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार ।
का0 संजय तोमर चौकी सुमननगर, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
का0 महेन्द्र तोमर चौकी सुमननगर, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार शामिल रहें।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…