प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब कम होने लगा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 9617 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़, में दो-दो, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं।
संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343904 हो गई है। इनमें से 330201 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7401 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
नशा नस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी,ऑपरेशन प्रहार में कनखल पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा,कब्जे से 7.92 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद
भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना – 2027’ के प्रथम चरण के सफल संचालन को भेल हरिद्वार स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज किया गया शुभारंभ…
उत्तराखंड शासन में पर बड़ा प्रशासनिक फेर बदल। कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया गया बदलाव। 6 आईएएस अधिकारियों को किया गया इधर से उधर। 25 पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में हुआ फेर बदल।