प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 146 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 12613 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में एक, नैनीताल में दो और देहरादून में चार संक्रमित मरीज मिले हैं।
संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343876 हो गई है। इनमें से 330180 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7400 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें एक मौत पिछले दिनों की जोड़ी गई है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
उत्तराखंड शासन में पर बड़ा प्रशासनिक फेर बदल। कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया गया बदलाव। 6 आईएएस अधिकारियों को किया गया इधर से उधर। 25 पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में हुआ फेर बदल।
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,